News

Expert medical services with experienced specialists, advanced technology, and compassionate patient care every day.

Varun-Hospital-New-facility-inaugurated-at-Varun-Hospital

वरुण अस्पताल में नई सुविधा का उद्घाटन किया गया।

त्वचा व गुप्त रोगों का आधुनिक चिकित्सा पद्धति से होगा उपचार

विष्णुपुरी स्थित वरुण हॉस्पिटल व क्वार्सी स्थित वरुण ट्रामा सेंटर में त्वचा एवं गुप्त रोगों का उपचार होगा। डा. प्रियंका शर्मा भार्गव की ओपीडी बुधवार को शुरू हो गई। वह वरुण ट्रामा सेंटर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक व वरुण हास्पिटल में शाम पांच से रात आठ बजे तक मरीज देखेंगी। चेयरमैन डा. संजय’ भार्गव व निदेशक डा. मणि भार्गव की पुत्रवधू डा. प्रियंका ने पति डा. वरुण भार्गव के साथ हवन यज्ञ कर शुभारंभ किया। डा. प्रियंका शर्मा भार्गव ने बताया कि वह तिल, मस्सों, झाईं, झुर्रियां, काले दाग, बाल, नाखून के रोग का इलाज भी करेंगी। त्वचा की एलर्जी का आधुनिक मशीनों से जांच कर उपचाकर किया जाएगा। कुष्ठ रोग, सफेद दाग, सोरियासिस का उपचार भी होगा।

लेजर से मस्सों का उपचार, हाथ-पैर के पसीने को सुखाने का इलाज, पालिशिंग व केमिकल पीलिंग, तिल, गोदना जैसे टैटू, जन्मजात से निसान, मुहांसों के गड्डे, बाल झड़ना एवं गंजेपन का दवाइयों से उपचार होगा

Cart (0 items)